महाराष्ट्र : नर्मदा में नौका पलटने से पांच लोगों की मौत

महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के भूषणगांव के नजदीक मंगलवार को नर्मदा नदी में एक नौका के पलट जाने से कम से कम पांच लोगों की डूबकर मौत हो गई और 34 अन्य को बचा लिया गया

Update: 2019-01-15 17:40 GMT

मुंबई। महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के भूषणगांव के नजदीक आज नर्मदा नदी में एक नौका के पलट जाने से कम से कम पांच लोगों की डूबकर मौत हो गई और 34 अन्य को बचा लिया गया।

नंदुरबार पुलिस नियंत्रण के अधिकारी बालासाहेब गैधानी के अनुसार, नौका में करीब 50 लोग सवार थे और वे मकर संक्रांति के अनुष्ठान करने जा रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

गांव वाले पीड़ितों की मदद के लिए पहुंचे और 39 लोगों को निकालने में कामयाब रहे, जिसमें से पांच की मौत हो गई। मृतकों में तीन लड़के व दो महिलाएं शामिल हैं।

गैधानी ने कहा कि गहरी नदी में लापता कई लोगों के लिए बड़े स्तर पर खोज अभियान जारी है।

Full View

Tags:    

Similar News