महाराष्ट्र :जहरीला पदार्थ खाकर दो युवकों ने की आत्महत्या
महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में आज दो युवकों ने अलग-अलग कारणों से कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली
By : एजेंसी
Update: 2018-02-28 12:22 GMT
नांदेड़। महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में आज दो युवकों ने अलग-अलग कारणों से कथित रूप से जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बताया कि देगलूर तहसील के किनी गांव में सयालु गंगाधर अनूरवर(25) नामक युवक का मोटरसाइकिल खरीदने को लेकर अपने पिता से झगड़ा हो गया।
उसके पिता ने उसकी मांग को मानने से इंकार कर दिया जिसके बाद सयालु ने जहर खा लिया।
उसे तुरंत सरकारी सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।
एक अन्य घटना में भाेकर तहसील के रेनापुर गांव के माधव अशोक कोंडेवाड़ (33) ने किसी कारण से जहर खाकर आत्महत्या कर ली।
उसे तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों घटनाओं में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।