मध्यप्रदेश : जहरीला पदार्थ खाने से एक वृद्ध की मौत
मध्यप्रदेश के सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र में जहरीला पदार्थ खाने से एक वृद्ध की मौत हो गई
By : एजेंसी
Update: 2018-07-02 11:21 GMT
सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र में जहरीला पदार्थ खाने से एक वृद्ध की मौत हो गई है।
पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि कोलगवां की नईबस्ती के निवासी सुखलाल गुप्ता (60) ने शनिवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने उसे गंभीर अवस्था में उपचार के लिये एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ कल उसकी मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार सुखलाल ने कई बैंकों से कर्ज लेकर चारपहिया वाहन खरीदा और डेयरी का धंधा शुरू किया था। कर्ज नहीं चुका पाने के कारण उसने आत्महत्या की है।