मध्यप्रदेश :लाखों की शराब के साथ दो गिरफ्तार

मध्यप्रदेश की बड़वानी जिला पुलिस ने करीब 95 पेटी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया

Update: 2018-09-26 12:26 GMT

बड़वानी। मध्यप्रदेश की बड़वानी जिला पुलिस ने करीब 95 पेटी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

पानसेमल पुलिस ने कल देर रात एक जीप से ले जाई जा रही 95 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त कर दो युवकों राहुल और मोहन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ये शराब लालबेड़ी और दोन्दवाड़ा के पास बरामद की गई।

दोनों आरोपी खंडवा जिले के निवासी हैं । पुलिस ने शराब का मूल्य करीब पौने चार लाख रुपए बताया है। पुलिस जांच कर रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और कहां ले जाई जा रही थी।

Tags:    

Similar News