मध्यप्रदेश : तालाब में नहाने के दौरान तीन बच्चों की डूबने से मौत
मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में एक तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत
By : एजेंसी
Update: 2019-07-05 14:30 GMT
अलीराजपुर। मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में एक तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई।
जिले के सोण्डवा विकासखंड के गांव जामली में गुरूवार देर शाम तालाब में नहाने गये तीन बच्चे डूब गये।
पुलिस से मिली सूचना के मूताबित गांव के ही दो लड़के राहुल (7), अविनिया (8) और एक लड़की रवीना (12) कल देर शाम तालाब में नहाने गये। नहाते वक्त तीनों चिकनी मिट्टी में फिसल गये और डूब गये।
बच्चों के डूबने की खबर छकतला पुलिस को मिलने पर गोताखोरों की मदद से तीनों के शव बाहर निकाले गए। बच्चों के डूब कर मरने से गांव में शोक की लहर फैल गई।