मध्यप्रदेश: व्यक्ति के ऊपर पत्थर पटककर हत्या
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में घर के बाहर सो रहे एक व्यक्ति के ऊपर पत्थर पटक कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गयी है
By : एजेंसी
Update: 2018-12-16 12:12 GMT
शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में घर के बाहर सो रहे एक व्यक्ति के ऊपर पत्थर पटक कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गयी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम नैनागिर में कल रात कालू पटेरिया (63) अपने घर के बाहर सो रहा था।
तभी अज्ञात हमलावरों ने उस पर हमला कर दिया और पत्थर पटक कर उसकी हत्या कर दी। घटना के वक्त पत्नी और बच्चे घर के अंदर सो रहे थे।
पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।