मध्यप्रदेश : किसान से मारपीट के मामले में होमगार्ड जवान निलंबित
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के आष्टा में एक किसान के साथ मारपीट के मामले में संबंधित होमगार्ड जवान को निलंबित
By : एजेंसी
Update: 2019-06-26 15:41 GMT
सीहोर। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के आष्टा में एक किसान के साथ मारपीट के मामले में संबंधित होमगार्ड जवान को निलंबित कर दिया गया है।
पुलिस ने आज कहा कि सोमवार को आष्टा में सार्वजनिक तौर पर एक किसान के साथ मारपीट की घटना जिला पुलिस प्रशासन के सामने आयी।
इस घटना में उसी दिन होमगार्ड सैनिक राजेंद्र सोलंकी को निलंबित कर दिया गया। किसान के साथ मारपीट का वीडियो आज सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।
सूत्रों ने कहा कि इस मामले की विस्तार से जांच के लिए आष्टा के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) से कहा गया है।
बताया गया है कि रास्ते में वाहन खड़ा करने को लेकर इस घटना के घटित होने की सूचना सामने आयी है।