मध्यप्रदेश : भाई ने अपनी ही बहन की गोली मारकर की हत्या
Madhya Pradesh: Brother killed his own sister's shoot;
By : एजेंसी
Update: 2019-06-22 18:59 GMT
इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के बेटमा थाना क्षेत्र में आज एक भाई ने अपनी बहन को गोली दी जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
पुलिस ने बताया यहाँ रावद गांव के शुभम जाट ने अपनी बहन को गोली मार दी।
घटना के बाद उपचार के लिये यहाँ महाराजा यशवंतरॉव चिकित्सालय लायी गयी घायल युवती को डॉक्टरों ने आज मृत घोषित कर दिया है।
हत्या की वजह मृतिका के द्वारा परिवार की मर्जी के बगैर बीते वर्ष विवाह करना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रहीं है।