मध्य प्रदेश: बस पलटने से एक दर्जन यात्री घायल

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में आज एक यात्री बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये है

Update: 2017-10-12 11:46 GMT

रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में आज एक यात्री बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार एक दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार यहां से 20 किलोमीटर दूर भोपाल मार्ग पर स्थित कुश्यारी गांव के समीप भोपाल से सागर जा रही यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई है। इस हादसे में 14 यात्री घायल हुए हैं। जिसमें से एक महिला गंभीर है। 

सूत्रों ने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है। बताया गया है कि निर्माणाधीन रायसेन भोपाल रोड खराब होने के कारण यह हादसा है।  सूचना मिलने के बाद भी कोतवाली पुलिस घटना स्थल पहुंच गई है। 

Full View

Tags:    

Similar News