कैथरीन होप मैक्फी ने  डेविड वॉल्टर फॉस्टर के साथ सगाई की​​​​​​​

गायिका-अभिनेत्री व गीतकार कैथरीन होप मैक्फी ने संगीतकार-निर्माता डेविड वॉल्टर फॉस्टर के साथ यूरोप के इटालियन द्वीप में सगाई कर ली

Update: 2018-07-04 17:43 GMT

लॉस एंजेलिस। गायिका-अभिनेत्री व गीतकार कैथरीन होप मैक्फी ने संगीतकार-निर्माता डेविड वॉल्टर फॉस्टर के साथ यूरोप के इटालियन द्वीप में सगाई कर ली है। डेविड (68) ने कैथरीन (34) को छुट्टियां मनाने के दौरान प्रपोज किया। दोनों एक साल से डेटिंग कर रहे थे। 

कैथरीन की पति निक कोकास के साथ तलाक के बाद डेविड के साथ यह दूसरी शादी होगी, जबकि डेविड पांचवी बार शादी की तैयारी में हैं। 

कैथरीन ने ट्विटर पर डेविड के साथ अपनी सगाई की खबर की पुष्टि की।

Tags:    

Similar News