उप्र मतदाताओं की बढ़ी संख्या
लखनऊ ! उत्तर प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 13 करोड़ 85 लाख से बढक़र 14 करोड़ 12 लाख हो गई,;
लखनऊ ! उत्तर प्रदेश में मतदाताओं की संख्या 13 करोड़ 85 लाख से बढक़र 14 करोड़ 12 लाख हो गई, जबकि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के दौरान 32 लाख 36 हजार मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश ने बताया कि प्रदेश की अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद प्रदेश में मतदाताओं की संख्या बढक़र 14 करोड़ 12 लाख हो गई जबकि इसके पहले यह संख्या 13 करोड़ 85 लाख थी। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण में कुल 32लाख 36 हजार नामों को काटा गया। इसमें पांच लाख 53हजार डबल नामों को काटा गया। इसके साथ 14 लाख 99 हजार मतदाता दूसरे स्थान के रुप में तथा 11 लाख 90 हजार मृत मतदाताओं के नाम काटे गए। उन्होंने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान नामावली के आलेख प्रकाशन के समय जनसंख्या एवं निर्वाचकों की संख्या का अनुपात 60 प्रतिशत था जो अंतिम प्रकाशन के समय 63 प्रतिशत हो गया जो कि अपेक्षित अनुमान के काफी नजदीक है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस पुनरीक्षण में मतदाता सूची में महिलाओं के अनुपात में भी सुधार हुआ है। उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण में 18-19 आयु वर्ग के 20 लाख 57 हजार मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। उन्होंने बताया कि राज्य 403 विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले एक लाख 47 हजार एक सौ 48 पोलिंग स्टेशनों पर इस संक्षिप्त पुनरीक्षण में 69 लाख 87 हजार फार्म नाम शामिल करने के लिए 36 लाख 63 हजार फार्म प्राप्त हुए।