रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 2 रुपये की बढ़ोतरी
तेल विपणन कंपनियों ने सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में दो रुपये की बढ़ोतरी की है ,जबकि गैर सब्सिडी वाला सिलेंडर 40 रुपये सस्ता किया गया है
By : एजेंसी
Update: 2017-08-01 10:51 GMT
नयी दिल्ली। तेल विपणन कंपनियों ने सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में दो रुपये की बढ़ोतरी की है ,जबकि गैर सब्सिडी वाला सिलेंडर 40 रुपये सस्ता किया गया है। नयी दरें आज से लागू हो गयीं। बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सब्सिडी वाला सिलेंडर 479.77 रुपये का मिलेगा। गैर सब्सिडी वाला सिलेंडर 564 रुपये से घटकर 524 रुपये रह जाएगा।
नयी दरें चार महानगरों में इस प्रकार होंगीं महानगर नयी दरें पुरानी दरें सब्सिडी दिल्ली : 479.77 477.46 कोलकाता : 482.58 480.25 मुंबई : 482.08 480.27 चेन्नई : 467.35 465.56 गैर सब्सिडी : महानगर नयी दरें पुरानी दरें दिल्ली : 524.00 564 कोलकाता : 543.00 584 मुंबई : 502.50 553.50 चेन्नई : 533.00 574