लॉकडाउन : घोषित बदमाश की गोली मारकर हत्या

कंझावला इलाके में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक कंझावला थाने का घोषित बदमाश था। मरने वाले शख्स का नाम चंद्रशेखर उर्फ शेखर (30) के रूप में हुई है

Update: 2020-04-16 10:16 GMT

नई दिल्ली। कंझावला इलाके में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक कंझावला थाने का घोषित बदमाश था। मरने वाले शख्स का नाम चंद्रशेखर उर्फ शेखर (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। छानबीन में पता चला है कि चंद्रशेखर के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे। चंद्रशेखर का परिवार कंझावला थाना क्षेत्र के ही कराला गांव में रहता है। मंगलवार शाम के वक्त वो किसी काम से घर से बाहर निकला उसी वक्त उसे गोली मार दी गई।

गंभीर हालत में चंद्रशेखर को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। प्राथमिक छानबीन में पता चला है कि चंद्रशेखर को दो गोलियां मारी गईं।

Full View

Tags:    

Similar News