बांदा सड़क दुर्घटना में लोडर सवार 2 लोगों की मृत्यु

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के मटौन्ध क्षेत्र में रविवार रात ट्रक और लोडर की टक्कर में दो लोगों की मृत्यु हो गई

Update: 2020-05-10 22:15 GMT

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के मटौन्ध क्षेत्र में रविवार रात ट्रक और लोडर की टक्कर में दो लोगों की मृत्यु हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक लाल भरत कुमार पाल ने यहां रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज रात एक एक लोडर महोबा जिले के खन्ना की ओर से आ रहा था। उसी दौरान खैराडा रेलवे क्रॉसिंग के निकट ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह पलट गया ।

हादसे में उसपर सवार बबेरू क्षेत्र की थरथुआ गांव निवासी राममिलन की मौके पर मौत हो गई और घटना में मुन्ना नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
उन्होंने बताया कि घटना में लोडर पर सवार खलासी और ड्राइवर सुरक्षित बच गए।

Full View

Tags:    

Similar News