दिल्ली में छाया हल्का कोहरा, न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सीजन का औसतन तापमान है।

Update: 2020-01-19 11:31 GMT

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सीजन का औसतन तापमान है। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह शीतलहर चलने के साथ ही हल्का कोहरा छाया रहा, वहीं दृश्यता 600 मीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार, क्षेत्र का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा, "शहर में रविवार की सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। दिन के दौरान आसमान साफ रहेगा।"

वहीं आईएमडी के अनुसार रविवार की सुबह आद्रता 97 प्रतिशत रही।

शहर का शनिवार को अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस था।
 

Full View

Tags:    

Similar News