जम्मू-कश्मीर के शोपियां में गंभीर हालत में मिला लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी

जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक आतंकवादी को गंभीर रूप से घायल देखा गया

Update: 2021-11-07 22:22 GMT

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक आतंकवादी को गंभीर रूप से घायल देखा गया। पुलिस सूत्रों ने कहा कि आतंकवादी की पहचान हरमैन गांव के साहिल बशीर के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने उसे अपने गांव में गंभीर हालत में देखा।

पुलिस सूत्रों ने कहा, "कुछ स्थानीय लोग उसे अस्पताल ले गए, लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उसे गोली कैसे लगी। वह 12 अक्टूबर को आतंकवादी रैंक में शामिल हुआ था और हमारी सूची में था।"

Full View

Tags:    

Similar News