काईट महाविद्यालय में चला वृहद वृक्षारोपण अभियान

छत्तीसगढ़ विधानसभा समिप नरदहा स्थित काईट इंजीनियरिंग महाविद्यालय परिसर में मंगलवार को वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया

Update: 2017-07-05 17:28 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा समिप नरदहा स्थित काईट इंजीनियरिंग महाविद्यालय परिसर में मंगलवार को वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। हरियर छत्तीसगढ़ के तहत पर्यावरण के प्रति सभी को जागरूक किया तथा प्रोफेसर हरि यादव के नेतृत्व में महाविद्यालय के कर्मचारियों ने डेढ़ सौ से अधिक फलदार छायादार पौधे रोपे।

वृक्षारोपण की शुरुआत महाविद्यालय संचालक सौरभ बरड़िया ने जामून का पेड़ लगातार किया, साथ में प्राचार्य बी सी जैन, एच आर प्रतिभा तिवारी, एडमिन हेड राकेश तिवारी, विभागाध्यक्ष विवेक बघेल, अभिषेक जैन तथा स्टाफ में संजीव वर्मा, धर्मेन्द्र डहरिया, जगदीश यादव, उगेश बैस, सोमन साहू, पी के बांधे, देव हीरा लहरी के साथ भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।

सभी ने पौधारोपन के बाद उसका संरक्षित तथा सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया।

Tags:    

Similar News