ओडिशा में बारूदी सुरंग विस्फोट, बीएसएफ जवान घायल

ओडिशा के मलकानगिरी जिले में तलाशी अभियान के दौरान बारूदी सुरंग विस्फोट में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया

Update: 2021-02-22 01:12 GMT

भुवनेश्वर। ओडिशा के मलकानगिरी जिले में तलाशी अभियान के दौरान बारूदी सुरंग विस्फोट में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना जिले के मथिली थाना अंतर्गत गुगापदर गांव में हुई। मलकानगिरी के एसपी ऋषिकेश डी खिलेरी ने कहा कि धर्मेद्र साहू नाम के जवान को इलाज के लिए रायपुर लाया गया है और उनकी हालत स्थिर है।

एसपी ने कहा, "विस्फोट तब हुआ जब बीएसएफ की एक टीम इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाकर लौट रही थी। क्षेत्र में अभी भी तलाशी अभियान चल रहा है।"

Full View

Full View

Tags:    

Similar News