चारा घोटाला मामले में लालू ने CBI के समक्ष बयान दर्ज कराया

लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को चारा घोटाला मामले में सीबीआई समक्ष अपना बयान दर्ज कराया

Update: 2017-07-11 16:06 GMT

रांची। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को चारा घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया। वकील के अनुसार, यह बयान चाईबासा खजाने से धोखाधड़ी से धन निकालने के मामले में दर्ज किया गया है। 

सीबीआई ने लालू से कुल 17 सवाल पूछे। राजद प्रमुख ने इस दौरान कहा कि वह अपराधी नहीं हैं और उन्हें विरोधियों के इशारे पर फंसाया गया है।लालू गुरुवार को दोबारा सीबीआई के समक्ष पेश होंगे। लालू को चारा घोटाला से जुड़े पांच मामलों में से एक में दोषी ठहराया गया जा चुका है, जिसके लिए उन्हें पांच साल की सजा सुनाई गई थी।

Tags:    

Similar News