तीन घरों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
दनकौर कोतवाली क्षेत्र में लगातार चोरी होने से पुलिस चोरों के सामने नतमस्तक होती दिखाई पड़ रही
दनकौर। दनकौर कोतवाली क्षेत्र में लगातार चोरी होने से पुलिस चोरों के सामने नतमस्तक होती दिखाई पड़ रही है। जिले में बड़ रहे अपराधों को रोकने के लिये जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा लगातार अभियान चलाये जा रहे है। मगर दनकौर पुलिस फजीहत कराने में तुली है।
ताजा मामला दनकौर कोतवाली क्षेत्र के सिलारपुर गांव में अज्ञात चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाया। आरोपितों द्वारा दोनों घरों से कीमती कपड़े व नकदी समेत लाखों के जेवरात चोरी कर लिए गए। घटना के बाद पीड़ित द्वारा सूचना दिए जाने पर दनकौर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। वहीं दो पीड़ितों की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुजदमस दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच के जुट गई है। दनकौर क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।