पानीपत में स्कूल की लिफ्ट में फंस कर प्रयोगशाला सहायक की मौत

हरियाणा में पानीपत के स्कूल की लिफ्ट में फंस कर शुक्रवार को प्रयोगशाला सहायक अंकित गुप्ता की मौत हो गई

Update: 2021-07-03 01:06 GMT

पानीपत। हरियाणा में पानीपत के स्कूल की लिफ्ट में फंस कर शुक्रवार को प्रयोगशाला सहायक अंकित गुप्ता की मौत हो गई।

परिवार की शिकायत पर पहुंची पुलिस को पीड़ित के भाई मनीष गुप्ता ने बताया कि शाम करीब चार बजे स्कूल की जूनियर विंग की एडमिनिस्ट्रेटर रेनुका सिंगला ने उनकी बहन मनीषा जैन को फोन कर कहा कि अंकित लिफ्ट में फंसा हुआ है। शाम छह बजे मैकेनिक ने आकर अंकित के शव को गैस कटर से लिफ्ट के फर्श को काट कर बाहर निकाला। पीड़ित करीब दस वर्षो से एसडी विद्या मंदिर स्कूल में प्रयोगशाल सहायक के तौर तैनात था। परिवार ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने मामले की जांच जांच शुरू कर दी है।

Full View

Tags:    

Similar News