2 मासूम बच्चों को लेकर कुएं में कूंदी महिला, तीनों की मौत
शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र के टीला गांव में एक महिला अपने दो बच्चों को लेकर कुए में कूद गयी, जिससे तीनों की मौत हो गई
By : एजेंसी
Update: 2017-10-17 23:45 GMT
शिवपुरी। शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र के टीला गांव में एक महिला अपने दो बच्चों को लेकर कुए में कूद गयी, जिससे तीनों की मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार कुए से आज दोपहर में तीनों के शव निकाले गए। छब्बीस वर्षीय कृष्णा नाम की महिला गृहक्लेश के कारण कल घर से चली गई थी। वह अपने दो छोटे बच्चों को भी साथ ले गई थी।
आज तीनों के शव एक कुए से मिले। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।