बेटे के लिए कुमार सानू ने क्यों मांगी माफी  

बिग बॉस 14 के प्रतियोगी जान कुमार सानू पहले नेपोटिज्म के कारण औऱ बाद में मराठी को लेकर दिए बयान के कारण विवादों में आए

Update: 2020-10-30 14:41 GMT

बिग बॉस 14 के प्रतियोगी जान कुमार सानू पहले नेपोटिज्म के कारण औऱ बाद में मराठी को लेकर दिए बयान के कारण विवादों में आए। मराठी के बारे में गलत तरीके से कहने पर उन्हें माफी मांगनी पड़ी, चैनल ने भी इसके लिए माफी मांगी। अब उनके प‍िता गायक कुमार सानू ने प्रतिक्रिया दी है। कुमार ने कहा है कि अपने बेटे की तरफ से वह माफी मांगते हैं। उन्‍होंने कहा है कि पिता होने के नाते बेटे की गलती का उन्‍हें आभास है और वह स्‍वयं माफी मांगते हैं। एक वीडियो के जरिए कुमार सानू ने अपना माफीनामा पेश किया है। वीडियो में कुमार सानू सबसे पहले कोरोना काल में उनका ख्‍याल रखने के लिए उद्धव ठाकरे का शुक्रिया करते हैं। आगे कुमार सानू कहते हैं कि मैंने सुना कि मेरे बेटे ने गलत बात कही। एक बाप होने के नाते मैं अपने बेटे के लिए आपसे सिर्फ माफी मांग सकता हूं। 

 

Tags:    

Similar News