कोविंद दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे असम
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद दो दिवसीय यात्रा पर बुधवार शाम यहां पहुंचे
By : एजेंसी
Update: 2018-11-29 01:45 GMT
गुवाहाटी। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद दो दिवसीय यात्रा पर बुधवार शाम यहां पहुंचे, श्री कोविंद की लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर असम के राज्यपाल प्रोफेसर जगदीश मुखी, मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और कई अन्य गणमान्य लोगों ने अगवानी की।
वह आज रात राजभवन में विश्राम करेंगे जहां उनका राज्य की प्रथम महिला प्रेम मुखी ने परंपरागत तरीके से स्वागत किया।
राष्ट्रपति गुवाहाटी हवाई अड्डे के निकट बोरझार में गुरुवार को वायु सेना के एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।