कोविड-19 : खजुराहो पहुंचे इटली के 9 पर्यटकों को रोका गया

मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थल खजुराहो घूमने आए इटली के नौ पर्यटकों और उनके साथी गाइड को कोरोनावायरस (कोविड-19) की आशंका के चलते आगे की यात्रा करने से रोक दिया गया है

Update: 2020-03-05 01:14 GMT

छतरपुर (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के पर्यटन स्थल खजुराहो घूमने आए इटली के नौ पर्यटकों और उनके साथी गाइड को कोरोनावायरस (कोविड-19) की आशंका के चलते आगे की यात्रा करने से रोक दिया गया है। इन सभी को नौगांव के टीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और परीक्षण के लिए उनके नमूने लिए जा रहे हैं।

छतरपुर के सिविल सर्जन डॉ. एस. आर. त्रिपाठी ने संवाददाताओं को बताया कि वायरस के संदिग्धों को जिला मुख्यालय से लगभग 21 किलोमीटर दूर नौगांव के टीबी अस्पताल में रखा गया है और परीक्षण के लिए इनके नमूने लिए जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, इटली के पर्यटक आगरा से ट्रेन के जरिए झांसी पहुंचे। वे मंगलवार को ओरछा में घूमे और इसके बाद रात को खजुराहो पहुंचे। इन पर्यटकों ने बुधवार सुबह खजुराहो के मंदिरों को देखा। इसके बाद इनका हवाई जहाज से बनारस जाने का कार्यक्रम था। मगर एहतियात के तौर पर इनकी यात्रा को रोक दिया गया है। खजुराहो के हवाईअडडे पर स्क्रीनिंग के बाद इन्हें आगे की यात्रा पर नहीं जाने दिया गया।

Full View

Full View

Tags:    

Similar News