सुभाष चन्द्र बोस भारत माता के सच्चे सपूत थे:मुखर्जी
कोलकाता ! राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने कहा है कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस भारत माता के सच्चे सपूत थे जिन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र तथा देश के लोगों को समर्पित कर दिया।;
कोलकाता ! राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने कहा है कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस भारत माता के सच्चे सपूत थे जिन्होंने अपना पूरा जीवन राष्ट्र तथा देश के लोगों को समर्पित कर दिया। श्री मुखर्जी ने आज नेताजी अनुसंधान ब्यूरो की स्थापना की सांठवीं वर्षगांठ के मौके पर समारोह कार्यक्रमों के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि इस ब्यूरो की स्थापना करने वाले डा. शिशिर कुमार बोस उनके घनिष्ठ मित्रों में से एक रहें हैं। उन्होंने कहा कि एक बार नेेताजी ने डा. बोस से दिसंबर 1940 में यह पूछा था,“क्या आप मेरे लिये कुछ काम कर सकते हैं।” और इसके बाद डा. बोस हमेशा नेताजी से जुड़े कार्यों के प्रति समर्पित रहे। उन्हाेंने मजबूत प्रतिबद्धता के साथ नेताजी अनुसंधान ब्यूरो की स्थापना की और अपना पूरा जीवन नेताजी से जुड़े कार्यों के लिये समर्पित कर दिया। राष्ट्रपति ने इस दौरान नेताजी द्वारा जनवरी 1941 में इस्तेमाल की गयी कार का भी अनावरण किया और उसमें बैठे। नेताजी ने भारत छोड़ने के दौरान इस कार का इस्तेमाल किया था। राष्ट्रपति ने नेताजी अनुसंधान ब्यूरो को इस कार को सहेज कर रखने के लिये बधाई दी जो नेताजी के भारत से विदेश जाने के महान अभियान की मूक गवाह है।