किम जोंग युन ने प्योंगयेंग में ट्रंप से मुलाकात का प्रस्ताव दिया: रिपोर्ट
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग युन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ प्योंगयेंग में मुलाकात करने का प्रस्ताव दिया
By : एजेंसी
Update: 2019-09-16 10:32 GMT
टोक्यो। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग युन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ प्योंगयेंग में मुलाकात करने का प्रस्ताव दिया है।
दक्षिण कोरिया के जूनगांग इल्बो समाचार पत्र की रिपोर्ट के मुताबिक किम ने अगस्त के मध्य सप्ताह में श्री ट्रंप को इस मुलाकात का प्रस्ताव दिया था।
इससे पहले पिछले सप्ताह ट्रंप ने पत्रकारों से कहा था कि वह इस वर्ष किम के साथ मुलाकात करेंगे। लेकिन उन्होंने मुलाकात की जगह नहीं बतायी थी।
उत्तरी कोरिया की सरकार अमेरिका के साथ सितंबर के अंत में वार्ता करना चाहती है। लेकिन मुलाकात की चर्चा के बीच उत्तर कोरिया लगातार मिसाइल टेस्ट भी कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि ट्रंप और किम के बीच जून 2018 से लेकर अब तक तीन बैठकें हो चुकी हैं।