बक्सर से अपहृत बच्चा मुक्त, अपहर्ता गिरफ्तार

बिहार में बक्सर ज़िले के नगर थाना क्षेत्र से अपहृत बच्चे को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मुक्त करा कर अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया।

Update: 2020-06-30 14:38 GMT

बक्सर। बिहार में बक्सर ज़िले के नगर थाना क्षेत्र से अपहृत बच्चे को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मुक्त करा कर अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि नयाबाजार मठिया मुहल्ला निवासी विष्णु यादव का डेढ़ वर्षीय पुत्र रविवार की शाम खेलते हुए घर से बाहर निकल गया था और उसके बाद से वह घर वापस नहीं लौटा। बच्चे को घर में नहीं देख परिजनों ने आस-पास के इलाकों में खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला। बच्चे के लापता होने के साथ ही विष्णु के मकान में रह रहा एक किराएदार अभय कुमार भी गायब हो गया।

इस बीच रविवार की देर रात बच्चे के परिजनों को कॉल कर अपहरणकर्ताओं ने बच्चे को मुक्त करने के एवज में 75 लाख रुपये की मांग की। इसके बाद परिजनों ने इसकी पुलिस को सूचना दी। मामले की जानकारी के बाद पुलिस ने आरा, मुजफ्फरपुर, पटना समेत कई जिलों में व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। इसी बीच आरा से सोमवार की रात बच्चे की सकुशल बरामदगी हो गयी है। अपहरणकर्ता अभय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
 

Full View

Tags:    

Similar News