अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले की खट्टर ने की निंदा

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कश्मीर घाटी में अमरनाथ यात्रियों पर कल रात किये गये आतंकी हमले की भर्त्सना की

Update: 2017-07-11 20:52 GMT

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कश्मीर घाटी में अमरनाथ यात्रियों पर कल रात किये गये आतंकी हमले की भर्त्सना की।

इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई थी।

श्री खट्टर ने आज यहां जारी एक बयान में कहा “मैं अपराधियों के इस कायरतापूर्ण अत्यंत घिनौने कृत्य की निंदा करता हूँ जिसमें सात निर्दोष यात्रियों की जान चली गई। वे अपने नापाक इरादों में कदापि सफल नहीं होंगे।”

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक समवेदना व्यक्त करते हुये ईश्वर से उन्हें इस अपूरणीय क्षति को सहन करने शक्ति प्रदान करने तथा दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की।

Tags:    

Similar News