केरल : बम विस्फोट में एक घायल
केरल में कोझिकोड के संवेदनशील नादपुरम इलाके में आज बम विस्फोट में एक बुजुर्ग घायल हो गये
By : एजेंसी
Update: 2017-09-24 16:47 GMT
कोझिकोड। केरल में कोझिकोड के संवेदनशील नादपुरम इलाके में आज बम विस्फोट में एक बुजुर्ग घायल हो गये।
पुलिस ने बताया कि ई बालन (67) नामक एक बुजुर्ग बम विस्फोट में घायल हो गये। वह एक जमीन के टुकड़े की सफाई कर रहे थे, तभी बम विस्फोट हो गया।
पुलिस ने बताया कि उन्हें कोझिकोड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।