केरल के सीएम विजयन ने माणिक सरकार के काफिले पर हमले की निंदा की
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने त्रिपुुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार के काफिले पर कल रात किए गए हमले की जोरदार निंदा की
By : एजेंसी
Update: 2018-11-17 11:10 GMT
तिरूवनंतपुरम । केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने त्रिपुुरा के पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार के काफिले पर कल रात किए गए हमले की जोरदार निंदा की है।
विजयन ने आज अपनी फेसबुक पोस्ट पर कहा“ सरकार के काफिले और अन्य मार्क्सवादी नेताओं पर हमले की बात काफी दुख पहुंचाने वाली है। वह देश के प्रख्यात नेताओं में शुमार हैं और हम इस हमले की कड़ी निंदा करते हैं। इस हमले को अंजाम देने वाली अलोकतांत्रिक और फासीवादी ताकतों के खिलाफ सभी लोकतांत्रिक ताकतों को एकजुट होना होगा।”
गाैरतलब है कि अगरतला से 25 किलोमीटर दूूर सेपाहीजिला में राष्ट्रमाता के निकट सरकार और अन्य माकपा नेताओं के काफिलेे पर हमला किया गया था । से सभी एक राजनीतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर लौट रहे थेे।