केरल : 2 महिलाओं ने सबरीमाला मंदिर में दर्शन का दावा किया

केरल की दो महिलाओं ने आज सबरीमाला मंदिर में प्रार्थना व दर्शन करने का दावा किया

Update: 2019-01-02 11:22 GMT

सबरीमाला । केरल की दो महिलाओं ने आज सबरीमाला मंदिर में प्रार्थना व दर्शन करने का दावा किया है। 

ये महिलाएं उसी आयु वर्ग की हैं, जिस पर अब तक प्रतिबंध लगा हुआ था। हालांकि, सर्वोच्च न्यायालय ने 10-50 आयु वर्ग की महिलाओं के मंदिर में प्रवेश करने पर लगी रोक को हटा दिया है, लेकिन इसके बावजूद कुछ संगठनों द्वारा न्यायालय के इस फैसले का विरोध किया जा रहा है। 

केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, "हां, यह सच है, महिलाओं ने मंदिर में दर्शन किए हैं।"

Tags:    

Similar News