केजरीवाल ने अमर शहीद खुदीराम बोस को किया नमन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को अमर शहीद खुदीराम बोस को उनके शहीदी दिवस पर नमन किया है।
नयी दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को अमर शहीद खुदीराम बोस को उनके शहीदी दिवस पर नमन किया है।
अमर शहीद खुदीराम बोस ने 11 अगस्त 1908 को देश की आजादी के लिये मात्र 19 वर्ष की आयु में अपने प्राण न्यौछावर कर दिये थे।
श्री केजरीवाल ने उन्हें नमन करते हुए ट्विटर पर लिखा ,"देश की आज़ादी के लिए मात्र 19 साल की उम्र में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले देश के सबसे युवा क्रांतिकारियों में शुमार अमर शहीद खुदीराम बोस के शहीदी दिवस पर उन्हें शत शत नमन।"
देश की आज़ादी के लिए मात्र 19 साल की उम्र में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले देश के सबसे युवा क्रांतिकारियों में शुमार अमर शहीद खुदीराम बोस के शहीदी दिवस पर उन्हें शत शत नमन। pic.twitter.com/SWnK2P0BPj