कासगंज हिंसा: चंदन गुप्ता की बहन ने याेगी से की मुलाकात

उत्तर प्रदेश में कासगंज की हिंसा में मारे गये चन्दन गुप्ता की बहन ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

Update: 2018-02-06 16:53 GMT

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कासगंज की हिंसा में मारे गये चंदन गुप्ता की बहन ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की।

चन्दन की बहन के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री अभिजात मिश्रा भी योगी से मुलाकात के समय मौजूद थे।  मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री से परिवार की हिफाजत के साथ ही मदद की मांग की गयी है।

उन्होंने बताया कि योगी ने चन्दन की बहन की बातों को ध्यान से सुना और समुचित मदद का आश्वासन दिया।

गौरतलब है कि गत 26 जनवरी को तिरंगा यात्रा के दौरान कासगंज में फैली हिंसा में चन्दन गुप्ता की मृत्यु हो गयी थी। एक युवक घायल हाे गया था।


 

Tags:    

Similar News