कर्नाटक में अग्निपथ भर्ती 2027 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

अग्निपथ योजना के तहत भर्ती वर्ष 2027 के लिए पुरुष और महिला उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आम प्रवेश परीक्षा (सीईई) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर्नाटक के सभी जिलों के कैंडिडेट के लिए शुरू हो गया है

Update: 2026-03-10 04:46 GMT

भारतीय सेना में अग्निवीर बनने का मौका

  • पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन

बेंगलुरु। अग्निपथ योजना के तहत भर्ती वर्ष 2027 के लिए पुरुष और महिला उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आम प्रवेश परीक्षा (सीईई) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर्नाटक के सभी जिलों के कैंडिडेट के लिए शुरू हो गया है।

भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरू हो चुकी है और यह एक अप्रैल तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार उम्मीदवार विभिन्न श्रेणियों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिनमें अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ऑफिस असिस्टेंट/स्टोर कीपर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास), अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास), अग्निवीर जनरल ड्यूटी (महिला सैन्य पुलिस), नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेटरिनरी और सिपाही फार्मा शामिल हैं।प्रत्येक श्रेणी के लिए आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तों से संबंधित विस्तृत जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध करायी गयी है।

आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को पोर्टल पर अपना खाता बनाकर आवश्यक विवरण भरते हुए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Tags:    

Similar News