कर्नाटक: सीएए के खिलाफ प्रदर्शन में फूंका ट्रक
कर्नाटक में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के दौरान असमाजिक तत्वों ने एक ट्रक फूंक दी
By : एजेंसी
Update: 2020-01-13 14:26 GMT
मंगलुरु । कर्नाटक में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के दौरान असमाजिक तत्वों ने एक ट्रक फूंक दी।
पुलिस ने सोमवार को कहा कि डीसीपीसी ने सीएए के खिलाफ रविवार को एक रैली निकाली थी। रैली के खत्म होने के बाद कुछ अज्ञात लोगों ने एक ट्रक में आग लगा दी।
इस घटना के बाद चारों तरफ अफरातफरी मच गयी जिसके तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया।
पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर स्थिति को संभाला। इस मामले की जांच भी शुरू हो चुकी है।