‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के लिए कर्नाटक की पूर्णिमा नाशि का चयन
‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चर्चा के लिए कर्नाटक में बागलकोट जिले के हुनागुंडा तालुक निवासी 10वीं कक्षा की छात्रा पूर्णिमा रेवानासिदप्पा नाशि का चयन किया गया है
By : एजेंसी
Update: 2020-01-07 02:22 GMT
बागलकोट। ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चर्चा के लिए कर्नाटक में बागलकोट जिले के हुनागुंडा तालुक निवासी 10वीं कक्षा की छात्रा पूर्णिमा रेवानासिदप्पा नाशि का चयन किया गया है।
पूर्णिमा को प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा उसकी ओर से प्रस्तुत निबंध के चयन के आधार पर यह अवसर प्राप्त हुआ है।
स्थानीय जम्बलादिन्नी सरकारी हाईस्कूल की छात्रा पूर्णिमा को 16 जनवरी को बेंगलुरू पहुंचने के लिए कहा गया है , जहां से वह दिल्ली के लिए रवाना होगी।
‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम का आयोजन 20 जनवरी को दिल्ली में होगा। यह कार्यक्रम युवा विद्यार्थियों में परीक्षा के तनावों को कम करने में सहायता पहुंचाने तथा प्रधानमंत्री से मिलने और सवाल पूछने के लिए चयनित छात्रों को अवसर प्रदान करता है।