कर्नाटक बना कोरोना के एक लाख से अधिक सक्रिय मामलों वाला दूसरा राज्य

कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 3,308 मरीज बढ़ने के कारण सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख के पार पहुंच गयी

Update: 2020-09-27 12:06 GMT

नयी दिल्ली । कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 3,308 मरीज बढ़ने के कारण सक्रिय मामलों की संख्या एक लाख के पार पहुंच गयी और यह महाराष्ट्र के बाद एक लाख से अधिक ऐसे मामलों वाला दूसरा राज्य बन गया।

महाराष्ट्र में इस समय कोविड-19 के 2,69,535 सक्रिय मामले हैं। वहीं कर्नाटक में अब कोरोना के 1,01,801 सक्रिय मामले हो गये हैं। कर्नाटक में पिछले 26 घंटे के दौरान 5417 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान 88,600 नये मामले सामने आने से संक्रमितों का आंकड़ा 59,92,533 पर पहुंच गया। इसी अवधि में 1,124 मरीजों की मौत हो गयी जिससे संक्रमण से अब तक जान गंवाने वालों की संख्या 94,503 हो गयी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य........................सक्रिय...........स्वस्थ............मौत

अंडमान- निकोबार---171-----------3551---------- 52

आंध्र प्रदेश -----------65794 -------- 597294------- 5663

अरुणाचल प्रदेश -----2458---------- 6397---------- 14

असम---------------- 30162----------138310------- 638

बिहार--------------- 12754-----------163432-------- 886

चंडीगढ़ -------------2298------------- 8937--------- 145

छत्तीसगढ़---------- 30689------------ 70955--------- 817

दादरा- नगर हवेली

दमन-दीव----------- 163--------------- 2831----------- 2

दिल्ली--------------- 29717------------- 232912-------5193

गोवा---------------- 5424 -------------- 25759 --------- 391

गुजरात------------ 16463------------- 111777--------- 3406

हरियाणा -----------17149-------------103827---------- 1291

हिमाचल प्रदेश----- 4104-------------- 9728------------- 164

जम्मू- कश्मीर----- 18430------------- 51494---------- 1125

झारखंड----------- 12426------------- 65839----------- 670

कर्नाटक----------- 101801---------- 455719---------- 8503

केरल------------ 52753-------------- 114530 ---------- 656

लद्दाख ----------1018 ----------------3018--------------- 57

मध्य प्रदेश -------22228-------------- 95490------------ 2181

महाराष्ट्र---------- 269535 ------------ 1016450-------- 35191

मणिपुर----------- 2306--------------- 7681------------- 64

मेघालय----------- 1515--------------- 3654----------- 43

मिजोरम----------- 549---------------- 1316------------ 0

नागालैंड----------- 1027--------------- 4819---------- 16

ओडिशा----------- 34476-------------- 170193-------- 783

पुड्डुचेरी----------- 5327-------------- 20205--------- 500

पंजाब------------- 19483---------------- 86013------- 3188

राजस्थान---------- 19355--------------- 105994--------1426

सिक्किम--------- 705------------------- 2097---------- 31

तमिलनाडु -------46336---------------- 519448--------- 9233

तेलंगाना ----------30234-----------------154499---------1100

त्रिपुरा -------------6066---------------- 18392------------ 270

उत्तराखंड -----------10856------------ 34859----------- 566

उत्तर प्रदेश---------- 57086------------- 320232-------- 5517

पश्चिम बंगाल---------- 25544----------- 213975--------- 4721

कुल ----------------956402-------------4941627-------- 94503

Full View

Tags:    

Similar News