कंगना रनौत झांसी की रानी की भूमिका निभाकर रोमांचित महसूस  है

 बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिये मशहूर कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म में झांसी की रानी की भूमिका निभाकर रोमांचित महसूस कर रही

Update: 2018-08-16 12:13 GMT

मुंबई । बॉलीवुड में अपने संजीदा अभिनय के लिये मशहूर कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म में झांसी की रानी की भूमिका निभाकर रोमांचित महसूस कर रही है।

कंगना फिल्म 'मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' में झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की भूमिका निभाती नजर आयेंगी। फिल्म का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है।

कंगना फिल्म में झांसी की रानी की भूमिका निभाकर रोमांचित महसूस कर रही है। कंगना ने इस फिल्म में अपने किरदार के लिये काफी तैयारी की है। कंगना ने कहा, “ मैंने इसके लिए तलवारबाजी और घुड़सवारी का काफी अभ्यास किया। मैं केवल उनकी ताकत की कल्पना कर सकती हूं। मैंने उनकी बहादुरी की कहानियों को दर्शाने के लिए अपनी पूरी कोशिश की है।” मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी।

Tags:    

Similar News