कमलनाथ ने गांधी जयंती पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का स्मरण किया
मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने गांधी जयंती के अवसर पर आज यहां गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का पुण्य स्मरण किया।
By : एजेंसी
Update: 2020-10-02 14:32 GMT
भोपाल । मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने गांधी जयंती के अवसर पर आज यहां गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का पुण्य स्मरण किया।
श्री कमलनाथ ने इसके साथ कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें भी नमन किया।