कमलनाथ ने सड़क दुर्घटना में कांग्रेस कार्यकर्ता की मृत्यु पर शाेक जताया

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिल्ली में कांग्रेस की भारत बचाओ रैली से लौट रहे भिंड जिले के लहार के एक कांग्रेस कार्यकर्ता की सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की है।

Update: 2019-12-15 13:27 GMT

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिल्ली में कांग्रेस की भारत बचाओ रैली से लौट रहे भिंड जिले के लहार के एक कांग्रेस कार्यकर्ता की सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की है।

श्री कमलनाथ ने अपने ट्वीट के जरिए शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस की भारत बचाओ रैली से लौट रहे मध्यप्रदेश के लहार के मुरावली गाँव के एक कांग्रेस कार्यकर्ता धनजू वंशकार की एक दुर्घटना में मौत की दुःखद ख़बर मंत्री डॉ. गोविंद सिंह से प्राप्त हुआ है। उन्होंने परिवार के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में परिवार की हरसंभव मदद के निर्देश भी दिए हैं।
 

Full View

Tags:    

Similar News