हांगकांग : नए मुख्य कार्यकारी के रुप में चुने गए जॉन ली
पूर्व सुरक्षा प्रमुख जॉन ली रविवार को हांगकांग के नए मुख्य कार्यकारी के तौर पर चुने गए।
By : एजेंसी
Update: 2022-05-08 16:39 GMT
पूर्व सुरक्षा प्रमुख जॉन ली (John Lee) रविवार को हांगकांग (Hongkong) के नए मुख्य कार्यकारी (CEO)के तौर पर चुने गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, छठे कार्यकाल के मुख्य कार्यकारी के लिए मतदान समाप्त होने के बाद यह घोषणा की गई।
64 वर्षीय जॉन ली, कैरी लैम की जगह लेंगे, जिन्होंने पिछले महीने घोषणा की थी कि वह दूसरा कार्यकाल नहीं संभालेंगी।
साल 2017 में लैम मुख्य कार्यकारी बनीं थी। उन्होंने कहा था कि उनका निर्णय पूरी तरह से पारिवारिक विचारों पर आधारित है।
जॉन ली 20 साल की उम्र में 1977 में हांगकांग पुलिस फोर्स में शामिल हुए थे।