जेएनयू देशद्रोह मामला : केजरीवाल सरकार अभी भी दुविधा में

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) देशद्रोह मामले में दिल्ली सरकार ने आज अपना जवाब दाखिल कर दिया है।

Update: 2019-09-18 13:39 GMT

नई दिल्ली । जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) देशद्रोह मामले में दिल्ली सरकार ने आज अपना जवाब दाखिल कर दिया है। जेएनयू में 2016 में हुई घटना में शामिल छात्रों पर मुकदमा दर्ज करने की मंजूरी देने में पैर खींच रही अरविंद केजरीवाल सरकार ने कहा कि मामले की फाइल उप गृह सचिव के पास लंबित है और मामला उसके संज्ञान में है।

केजरीवाल सरकार ने आज कोर्ट को बताया कि अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। जवाब में यह भी कहा गया कि संबंधित फाइल दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंदर जैन के पास लंबित है। जैन के पास ही गृह विभाग है।

सरकारी वकील ने कोर्ट में एक पत्र में अपना जवाब दाखिल किया।

कोर्ट इस मामले पर अपना निर्देश आज अपराह्न तीन बजे देगा।

Full View

Tags:    

Similar News