जेएनयू ने पंजीकरण की समय सीमा 17 जनवरी तक बढ़ाई

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने शीतकालीन सेमेस्टर के लिए छात्र पंजीकरण की अंतिम तिथि को और आगे बढ़ा दिया है।;

Update: 2020-01-16 16:45 GMT

नई दिल्ली | जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने शीतकालीन सेमेस्टर के लिए छात्र पंजीकरण की अंतिम तिथि को और आगे बढ़ा दिया है। विश्वविद्यालय ने पांच जनवरी की मूल समय सीमा के बाद से इसे तीसरी बार बढ़ाया है। सहायक रजिस्ट्रार द्वारा गुरुवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, शीतकालीन सेमेस्टर के लिए छात्रों के पंजीकरण की अंतिम तिथि 17 जनवरी तक बढ़ा दी गई है।

शीतकालीन सत्र के लिए 17 जनवरी की समय सीमा के 21 दिन बाद तक निर्धारित जुर्माने का भुगतान करके भी छात्र पंजीकरण करा सकते हैं। हालांकि अंतिम तिथि के 21 दिनों के बाद जमा किए गए आवेदनों के लिए छात्रों को लिखित अनुरोध करना होगा और जुर्माने के साथ पंजीकरण कुलपति की विवेकाधीन शक्तियों के अनुसार अनुमोदित किया जाएगा।

यह तीसरी बार है जब शीतकालीन पंजीकरण की समय सीमा बढ़ाई गई है। शीतकालीन सेमेस्टर के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि पांच जनवरी थी।

कुछ छात्रों द्वारा फीस वृद्धि को लेकर पंजीकरण की प्रक्रिया में बाधा डालने के लिए विश्वविद्यालय के कंप्यूटर सर्वर रूम में तोड़फोड़ करने के बाद समय सीमा 12 जनवरी तक बढ़ा दी गई थी। इसके बाद समयसीमा को आगे बढ़ाकर 15 जनवरी कर दिया गया और अब इसे बढ़ाकर 17 जनवरी कर दिया गया है।
 

Full View

Tags:    

Similar News