किसानों के संबंध में मुख्यमंत्री के निर्णय का जालम सिंह ने किया स्वागत

मध्यप्रदेश के आयुष एवं कुटीर ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जालम सिंह ने 120 क्विंटल से अधिक चना उपार्जन कराने वाले पंजीकृत किसानों के संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लिए गए;

Update: 2018-06-08 13:32 GMT

भोपाल। मध्यप्रदेश के आयुष एवं कुटीर ग्रामोद्योग राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जालम सिंह ने 120 क्विंटल से अधिक चना उपार्जन कराने वाले पंजीकृत किसानों के संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लिए गए निर्णय का स्वागत किया है।

श्री पटेल ने बताया कि हरदा, होशंगाबाद और नरसिंहपुर जिले के किसानों के विषय में संज्ञान में आया है कि संयुक्त खातों की अथवा बड़े खातेदारों की चना के लिए पंजीकृत भूमि पर 40 क्विंटल एक बार के मान से अधिकतम तीन बार अर्थात कुल 120 क्विंटल का उपार्जन किया जा रहा है तथा इससे अधिक मात्रा उपार्जित नहीं की जा रही है।

प्राईस सपोर्ट स्कीम में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर चना, मसूर, एवं सरसों का उपार्जन कार्य 9 जून को समाप्त हो रहा है। राज्य शासन द्वारा निर्णय लिया गया है कि ऐसे पंजीकृत किसान जिनकी पंजीकृत भूमि पर उपार्जन के लिए चने की मात्रा 120 क्विंटल से अधिक का यदि राजस्व विभाग द्वारा बोनी के रकबे का सत्यापन हुआ है तथा 120 क्विंटल तक उपार्जन किया जा चुका है तो पात्रता की सीमा कुल 160 क्विंटल उपार्जन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किए जाने पर तथा कुल 200 क्विंटल उपार्जन कलेक्टर द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किए जाने पर किया जा सकेगा।
उक्त उपार्जन में 40 क्विंटल प्रतिदिन के अधिकतम उपार्जन का बंधन प्राईस सपोर्ट स्कीम गाईड लाइन के अनुसार यथावत रहेगा।
 

Tags:    

Similar News