झारखंड : तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ में नक्सली ढेर

झारखंड के चतरा जिले में आज सुरक्षा बलों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया गया

Update: 2019-01-04 19:09 GMT

रांची। झारखंड के चतरा जिले में आज सुरक्षा बलों के साथ नक्सलियों की मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया गया। चतरा के पुलिस अधीक्षक निगम प्रसाद ने संवाददाताओं से कहा, "कुर्खेता जंगल में नक्सली गतिविधि की सूचना मिली थी।

पुलिस व सीआरपीएफ की एक संयुक्त दल को जंगल में तलाशी अभियान के लिए भेजा गया था।"

नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसकी जवाबी कार्रवाई में एक नक्सली ढेर हो गया।

पुलिस ने मारे गए नक्सली से एक इंसास राइफल बरामद की है। जंगल में अन्य नक्सलियों के लिए तलाशी अभियान जारी है।

Full View

Tags:    

Similar News