झारखंड: एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या

झारखंड में सिमडेगा जिले के बोलवा थाना क्षेत्र के तलमंगा दीपा टोली गांव में अपराधियों ने एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी;

Update: 2018-12-20 14:22 GMT

सिमडेगा। झारखंड में सिमडेगा जिले के बोलवा थाना क्षेत्र के तलमंगा दीपा टोली गांव में अपराधियों ने एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि कल देर रात अपराधियों ने तलमंगा दीपा टोली गांव निवासी तपेश्वर सिंह के घर पर धावा बोला। इसके बाद अपराधियों ने तपेश्वर सिंह उनकी पत्नी और बेटी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी।

सूत्रों ने बताया कि हत्या के कारणो का तत्काल पता नही चल सका है। शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

Full View

Tags:    

Similar News