झारखंड : झामुमो ने निकाली बैलगाड़ी जुलूस

धरना प्रदर्शन में पूर्व मंत्री मथुरा प्रसाद महतो, अशाेक मंडल, जिला अध्यक्ष रमेश टुडु सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे

Update: 2017-10-23 23:39 GMT

धनबाद। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में लगातार हो रही बढ़ोतरी तथा राज्य सरकार के इन पर मूल्य वर्द्धित कर (वैट) में कमी नहीं करने के विरोध में आज बैलगाड़ी जुलूस निकाली इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने पारम्परिक तरीके से लैस होकर जिला मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया।

इस मौके पर उपस्थित विधायक जगरनाथ महतो ने कहा कि सरकार पूंजीपतियों के पक्ष में लगातार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि यदि पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में कमी नहीं होती है तो राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा । श्री महतो ने भूख से हुई संतोषी और रिक्शाचालक वैद्यनाथ रविदास की मौत पर भी राज्य सरकार से दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाई की मांग की।

धरना प्रदर्शन में पूर्व मंत्री मथुरा प्रसाद महतो, अशाेक मंडल, जिला अध्यक्ष रमेश टुडु सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Full View

Tags:    

Similar News