प्रधानमंत्री से मिले सीएम जयराम ठाकुर, धर्मशाला आने का दिया निमंत्रण
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से भेंट की तथा उन्हें वर्तमान प्रदेश सरकार का सत्ता में एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर 27 दिसम्बर को धर्मशाला आने के
By : एजेंसी
Update: 2018-12-19 22:56 GMT
नई दिल्ली/शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट की तथा उन्हें वर्तमान प्रदेश सरकार का सत्ता में एक वर्ष पूरा होने के अवसर पर 27 दिसम्बर को धर्मशाला आने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर एक विशाल रैली का आयोजन किया जाएगा तथा उन्होंने प्रधानमंत्री से इस अवसर पर मार्गदर्शन देने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने 27 दिसम्बर को धर्मशाला आने की सहमति प्रदान की।
उन्हांने प्रधानमंत्री से सतलुज जल विद्युत निगम को भारत सरकार के संयुक्त उपक्रम का दर्जा यथावत बनाए रखने तथा प्रदेश व इसके लोगों के हित में राज्य सरकार के हिस्से को बनाए रखने का आग्रह किया।