जौनपुर:  दुकान से 3 पेटी नकली बल्ब बरामद

उत्तर प्रदेश में जौनपुर के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र में एक कंपनी का नकली बल्ब बनवाकर बेचने वाले के विरूद्ध पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीन पेटी बल्ब जब्त कर लिया।;

Update: 2017-01-03 13:58 GMT

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र में एक कंपनी का नकली बल्ब बनवाकर बेचने वाले के विरूद्ध पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीन पेटी बल्ब जब्त कर लिया। पुलिस अधीक्षक अतुल सक्सेना ने आज यहां बताया कि कलीकुत्ती निवासी एक कंपनी ने उनसे मड़ियाहूं, केराकत, जौनपुर शहर और जलालपुर समेत कई स्थानों पर नकली बल्ब बाजार में बेचे जाने की शिकायत की थी।

पुलिस ने मड़ियाहूं कस्बे के रमेश जायसवाल की दुकान पर कल छापा मारकर तीन पेटी नकली बल्ब बरामद कर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है । उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी रमेश जायसवाल की तलाश कर रही है।
 

Tags:    

Similar News